Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कलेक्टर की स्ट्रेटेजी से जिले में स्थितियां रही सकारात्मक

कोरोना महामारी के दौरान जनता को संक्रमण से बचाने के लिए सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन दिन-रात मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। उनकी कर्मठता का ही यह सुखद परिणाम है कि अन्य जगहों की तुलना में सवाई माधोपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और कोरोना संक्रमण को रोकने में स्थिति काफी बेहतर है। यहां यह भी बताना गौरतलब होगा कि देश भर में कोरोना महामारी व ब्लैक फंगस बीमारी के चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए तथा कई की जान जा चुकी है। लेकिन यदि हम सवाई माधोपुर जिले पर नजर डालें तो यहां हालात काफी बेहतर है, जहां मरीजों को अस्पतालों में बेड भी मिल रहे है। वहीं अन्य संसाधनों की भी समुचित उपलब्धता है। इन सबके पीछे जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की सूझबूझ तथा हर स्थिति पर खुद नजर रखते हुए सतत मॉनिटरिंग करना है। कलेक्टर की इस कार्यशैली की बदौलत ही सवाई माधोपुर जैसा काफी पीछे माना जाने वाला जिला कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी बेहतर स्थिति में खड़ा हुआ है। जिला कलेक्टर, प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम, पुलिस, चिकित्सा सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स के साथ जिले के जन प्रतिनिधियों की सक्रियता, सेवा की भावना और उनके द्वारा किए गए प्रयास भी कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में काफी मददगार रहे। दरअसल सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन अपनी पूरी टीम के साथ दिन-रात आमजन को संक्रमण से बचाने हेतु उन्हें अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास में लगे रहते हैं, जो अलसुबह से ही अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही उनके अमल होने तक उसकी मॉनिटरिंग करते है। जिला कलेक्टर की इस मुस्तैदी के चलते संबंधित अधिकारी भी पूरे समर्पण तथा सेवा भावना के साथ जुटकर कलेक्टर के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रहे है। कोविड सेंटर और हॉस्पिटल का सतत निरीक्षण, स्थानीय स्तर पर उपचार की व्यवस्था, जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की। अस्पतालों का सतत निरीक्षण किया तथा स्थानीय सीएचसी-पीएचसी स्तर पर कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्था शुरू करवाई। निरीक्षण के दौरान आमजन से भी रूबरू होकर वस्तु स्थिति को समझा, जिससे जिले भर में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से काफी बेहतर हो गई हैं। इसी के साथ अस्पतालों में समय की नजाकत को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करवाई। कोविड केयर सेंटर बनाए गए। अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों को बढ़ाया गया।

अधीनस्थों की भी सुलझाते हैं परेशानी:- जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन बेहद संवेदनशील हैं जो आमजन की समस्याओं का निराकरण करने को तो सदैव तत्पर रहते ही है। इसके अलावा अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों की परेशानी को सुलझाने में भी पारिवारिक मेंबर की भांति मशविरा देते हैं। यही वजह है कि जिला कलेक्टर आमजन के साथ ही अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के भी काफी चहेते बन गए हैं।

डोर टू डोर सर्वे और दवा किट वितरण बना संजीवनी:- कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए ग्राम स्तर पर विशेष प्रयास किए गए। सरकार के निर्देश पर डोर टू डोर सर्वे को सतत रखा। आईएलआई के लक्षण वाले लोगों को दवा किट का वितरण करवाया। इससे यह फायदा मिला कि प्राथमिक स्टेज पर ही संभावित संक्रमितों को दवा मिलने से कोरोना बढ़ नहीं पाया। यह स्ट्रेटेजी जिले के लिए संजीवनी का काम कर गई।

The situation in the district was positive due to the strategy of the Collector

मेडिकल ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर के लिए पूरी पारदर्शिताः- कलेक्टर ने मेडिकल ऑक्सीजन जरूरत मंद को समय पर मिले इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने पारदर्शिता रखते हुए ऐसी व्यवस्था बनवाई कि ऑक्सीजन का दुरूपयोग भी नहीं हो एंव जरूरतमंद को समय पर ऑक्सीजन और पारदर्शिता से रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध हो सके। इसी व्यवस्था का यह असर रहा कि अस्पताल में सब कुछ पारदर्शिता के साथ समय पर मरीजों को मिलता रहा तथा जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार गिरता जा रहा है।

मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी को दिया बढ़ावा:- कलेक्टर ने कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाने के लिए अधिकारियों की टीमें लगाई। वहीं मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हुए स्थानीय स्तर पर बनाई गई पंचायत और ग्राम स्तरीय कोर कमेटियों को निगरानी, सर्वे तथा दवा किट वितरण के लिए सक्रिय किया। इसी के साथ ग्राम स्तरीय कोर कमेटियों ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन की सक्रियता से पालना करवाई।

विवाह स्थगित करवाने की समझाइश के लिए अधिकारियों की, की नियुक्तिः- कोरोना संक्रमण के प्रसार में विवाह समारोह, प्रीतिभोज आयोजन का भी बड़ा योगदान रहा। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच के अनुसार पहले अक्षय तृतीया और बाद में पीपल पूर्णिमा पर होने वाले प्रस्तावित विवाह समारोहों को स्थगित करवाने के लिए लोगों से समझाइश के लिए जिला स्तर से अधिकारियों की टीमें भेजी गई। इन टीमों ने प्रत्येक विवाह आयोजक के घर-घर जाकर समझाइश की। कईयों ने विवाह स्थगित कर दिए। कईयों ने अति आवश्यक होने की स्थिति में केवल अनुमत 11 लोगों की उपस्थिति में प्रोटोकॉल की पालना करते हुए विवाह सम्पन्न करवाएं। इसी का परिणाम यह रहा कि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में काफी हद तक सफलता मिली। जिले के लिए दो अतिरिक्त आरएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगवाकर उन्हें सवाई माधोपुर और गंगापुर सामान्य चिकित्सालयों की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा। इसी प्रकार उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी देकर लगातार फील्ड में मॉनिटरिंग के लिए भिजवाया। कोरोना गाइडलाइन की पालना सख्ती से करवाने से जिला कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में जीतने की ओर अग्रसर है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !