Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जिलेभर में 19 दुकानें सीज, 226 लोगों के चालान काटे

जन अनुशासन पखवाड़े (कर्फ्यू) में अनुमत गतिविधियों के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों, प्रतिष्ठानों के संचालन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। अनुमत गतिविधियों के अतिरिक्त अन्य गतिविधियां एवं प्रतिष्ठानों के खुले मिलने, गाइड लाइन का उल्लंघन मिलने पर दुकान सीज करने तथा जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देशन में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी जन अनुशासन पखवाड़े के निर्देशों एवं गाइडलाइन की पालना करवाने में जुटे है। आज मंगलवार को जिलेभर में 19 दुकानें सीज की गई तथा 226 व्यक्तियों के चालान काटे गये। इसके अतिरिक्त पुलिस ने भी बड़ी संख्या में चालान किये जो इस डेटा में शामिल नहीं है। सवाई माधोपुर तहसीलदार प्रीति मीना, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, मानटाउन थानाधिकारी कुसुमलता एवं उनकी टीम ने जन अनुशासन गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 10 दुकानों को 72 घंटे के लिए सीज किया। इस टीम ने 20 लोगों एवं दुकानदारों द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 8 हजार रूपए के चालान भी काटे। इसी प्रकार उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी चंद्रभान सिंह की टीम ने सवाई माधोपुर शहर में दो दुकानों को सीज किया तथा 9 लोगों के 4 हजार 100 रूपये के चालान काटे। उन्होंने किराने की दुकान की आड में गुटखा-सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे तथा इस प्रकार की सामग्री सीज की। इसी प्रकार बौंली एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने 3 दुकानें सीज की तथा 14 लोगों के 3 हजार 100 रूपये के चालान काटे। बामनवास एसडीएम की टीम ने 17 लोगों से 9 हजार रूपये का चालान वसूल किया।

19 shops seized in sawai madhopur for violating the Corona Guideline

इसी प्रकार खंडार उपखंड में 3 दुकान सीज की तथा 13 लोगों से 2 हजार रूपये का जुर्माना वसूला। इसी प्रकार मलारना डूंगर में 1 दुकान सीज की तथा 19 चालान बनाकर 31 सौ रूपये का जुर्माना किया। इसी प्रकार वजीरपुर में 19 चालान बनाकर 21 सौ रूपये वसूले। इसी प्रकार गंगापुर उपखंड में 1 दुकान सीज की तथा 13 लोगों के 21 सौ रूपये के चालान बनाये। इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा में 54 चालान बनाकर साढ़े 8 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। सवाई माधोपुर आयुक्त ने 11 तथा गंगापुर आयुक्त ने 8 चालान काटे। इसके अतिरिक्त विकास अधिकारियों ने भी चालान की कार्रवाई की। इसी प्रकार खंडार में स्टेट बैंक की शाखा में दो कार्मिक पॉजिटिव आने पर बैंक शाखा को 72 घंटे के लिए बंद करवाया गया। कलेक्टर ने गाइडलाइन उल्लंघन पर ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिये हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !