Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचकर किया निरीक्षण

बेवजह घर से बाहर निकलने और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने वाले स्वयं और दूसरों को जिन्दगी को खतरे में डाल रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस और सम्बंधित अधिकारी कड़ी कार्रवाई करें। आज मंगलवार शाम जिला मुख्यालय पर खैरदा, शहर सवाई माधोपुर और कोतवाली के सामने बनायी गई चेक पोस्टों का निरीक्षण करने के बाद जिला कलेक्टर ने यह निर्देश दिया। कलेक्टर राजेन्द्र किशन और एसपी सुधीर चौधरी ने सबसे पहले खैरदा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। चेक पोस्ट प्रभारी ने बताया कि 12 चालान बनाए गए हैं, बसों को चैक करके देखा जा रहा है कि यात्रियों ने मास्क लगाया है या नहीं तथा 50 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी तो नहीं हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मास्क के साथ ही हेलमेट न पहनने वालों पर भी कार्रवाई करें। बेवजह घूम रहे लोगों के चालान बनाएं। इसके बाद कलेक्टर और एसपी कोतवाली के सामने बनाई चेक पोस्ट पहुंचें तथा प्रभारी से फीडबैक लिया। चेक पोस्ट प्रभारी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क उल्लंघन के 18 चालान बनाये गये हैं। कलेक्टर ने बेवजह घूम रहे लोगों के भी चालान काटने के निर्देश दिये। शहर सवाई माधोपुर में पुराने बस स्टैंड पर सब्जी और फल के ठेले बहुत पास-पास खड़े थे तथा कुछ ग्राहकों ने मास्क के बजाय गमछे या चुन्नी लपेट रखी थी।

Sawai Madhopur Collector and SP inspected police check post

एसपी ने निर्देश दिये कि बुधवार से यहॉं सब्जी और फल के 2 ही ठेले लगेंगे, बाकी ठेले अलग-अलग मौहल्लों में जाएंगे। कौन सा ठेला कब कहॉं रहेगा, इसका निर्धारण नगर परिषद आयुक्त इन लोगों की सहमति या स्वयं के विवेक से करें। कलेक्टर ने यहॉं कुछ लोगों से बात भी की तथा कहा कि आप लोगों की जान बचाने के लिये लॉकडाउन लगाया गया है। अब आप लोग पूर्ण पालना नहीं करेंगे तो एक ओर तो सख्ती बढ़ानी पड़ेगी, दूसरी ओर कोरोना के हालात भी बिगड़ेंगे। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक (एससी/एसटी सेल) शकील भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !