Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री बजट घोषणा की प्रगति तथा बीससूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री बजट घोषणा की प्रगति तथा बीससूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sawai Madhopur Budget progress of the Chief Minister's Budget Announcements Review Meeting Rajasthanbudget DiyaKumari VasundharaRaje
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बीसूका के बिन्दुओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें गरीबी हटाओ, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, अनु. जाति जनजाति वर्ग का कल्याण, बाल कल्याण, बस्ती सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं वन वृद्धि, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा तथा विद्युत आपूर्ति संबंधित बिन्दुओं की प्रगति पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा बीससूत्री कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2015-16, 216-17 एवं 2017-18/सुराज संकल्प के बिन्दुवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में महूंकलां गंगापुर सिटी, नटनी का दांता बांध का कार्य, टापर का बंधा के कार्यों की प्रगति की चर्चा की गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2015-16 के अनुसार भैरू दरवाजे से शहर तक अतिरिक्त केरिज वे के निर्माण सम्पन्न होने की जानकारी दी गई। सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में एल.ई.डी. लाईट लगाए जाने के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में प्रथम चरण में 8,744 एलईडी लगाई गई है तथा द्वितीय चरण में 3000 एलईडी लगाई जाने का प्रस्ताव है। नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर में 8,350 एलईडी लगाई जा चुकी है तथा द्वितीय चरण में 1850 एलईडी लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। बैठक में निःसंतान दम्पतियों के ईलाज हेतु जिला मुख्यालय पर आईवीएफ सेन्टर का संचालन, गुर्दे के मरीजों को डायलसिस सुविधा तथा थानों में सी.सी. टी.वी. लगाए जाने आदि की प्रगति पर चर्चा की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !