आरबीएसके कैंप में 236 बच्चों का हुआ इलाज

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचसी बामनवास में कैंप लगाया गया। जिसमें 236 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ, आरबीएसके एडीएनओ डाॅ. जिशान खान सहित आरबीएसके टीम के सदस्य उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की जांच कर उपचार हेतु बच्चों को रेफर किया गया। कैंप में चर्म, ईएनटी, नेत्र, दंत व बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया