Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीनों आरोपी भेदराज, रामेश्वर और रामफूल को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी पिछले 7 माह से फरार चल रहे थे। वारदात के बाद से पुलिस से बचने के लिए एक गांव में छुपे बैठे थे। थानाधिकारी कुसुमलता मीना ने बताया की गत 6 मार्च को निमोद गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान जान से मारने की नियत से एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया था।

 

3 accused of murderous attack in land dispute arrested in bonli

 

इस मामले पर एक पक्ष के रामनिवास पुत्र कजोड़ गुर्जर ने बौंली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके तहत आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए कई जगह दबिश दी। लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं लगा था। इसी दौरान पुलिस को गत मंगलवार को मुखबिर से आरोपियों के निमोद गांव में छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भेदराज पुत्र रामेश्वर, रामेश्वर पुत्र सूरजमल एवं रामफूल पुत्र सूरजमल गुर्जर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात प्रयोग में लिए गए हथियार भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !