आज शुक्रवार को जिले में कोरोना के 3 नए केस सामने आये हैं। इसके साथ ही 4 पॉजिटिव रिकवर भी हो गये। इसके बाद अब जिले में केवल 18 कोरोना पॉजिटिव बचे हैं। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि आज शुक्रवार को मिले पॉजिटिव केस में से सवाई माधोपुर ब्लॉक के 2 तथा बौंली ब्लॉक का 1 केस है। कुल जाँचे गये 130 सैंपल में पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है।

लेकिन सावधानी बरतना जारी रखना होगा ताकि जल्द ही हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीत सकें। इसके साथ ही अपनी बारी आते ही टीका भी लगवाएं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया