महाराजा कॉलेज/जमवाय टी.टी. कॉलेज, सवाईमाधोपुर के विद्यार्थियों ने गत दिनों जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा मनमानी फीस वसूलने और शोषण करने का आरोप लगाया था।

कलेक्टर ने एक समिति गठित कर इस मामले की 2 दिन में जांच कर उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। सवाईमाधोपुर एसडीएम, कैप्टन शहीद रिपुदमन सिंह कॉलेज के प्राचार्य तथा डीईओ माध्यमिक को इस समिति में शामिल किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया