मुस्लिम समुदाय की ओर से सवाई माधोपुर जिले के मलारना स्टेशन के पास पीलवा नदी गांव में दीनी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।
जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इज्तिमा कमेटी के सदस्यों के अनुसार 3 दिवसीय दीनी तब्लीगी इज्तिमा में प्रदेशभर से हजारों लोगों के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इज्तिमा के मुख्य वक्ता मौलाना चिरागुद्दीन, मौलाना महफूज, जयपुर से मौलाना इमरान, जयपुर से मुफ्ति अमजद अली, रामगढ़ से मौलाना उमर सहित कई वक्ता उपस्थित लोगों को संबोधित कर इस्लाम धर्म और प्रमुख नबियों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देशभर में अमन, सुकून और भाईचारे की प्रेरणा देंगे
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
