विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर की विधायक दीया कुमारी को हम्मीर ब्रिज चौड़ीकरण के मामले में किए जा रहे प्रयासों को सफलता मिली है।
अधिशासी अभियंता PWD NH डिवीजन फर्स्ट जयपुर अजय मुकेश ने बताया कि हम्मीर ब्रिज की चौड़ाईकरण के डीपीआर बनाया जाने के लिए 37 लाख 78 हजार 450 रुपए की स्वीकृति जारी हुई है।

अति शीघ्र ही विभाग चौड़ाईकरण करने के लिए सर्वे कार्य करवा कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसके आधार पर हम्मीर ब्रिज चौड़ाईकरण करने के कार्य को करवाया जाएगा। इससे आने वाले समय में यहां के स्थानीय नागरिकों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
विधायक दीया कुमारी ने कहा कि इस डीपीआर रिपोर्ट को जल्दी से जल्दी बनाया जाएगा। ताकि आगे का कार्य अति शीघ्र हो सके।
विधायक ने कहा कि वह स्वयं इस मामले का फॉलोअप ले रही हैं, ताकि संबंधित एजेंसी जल्द कार्य पूर्ण कर सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया