श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिवमंदिर बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से कोरोना वायरस रोकथाम में सहयोग के लिए लागातार सहायता व सेवा कार्य किया जा रहा है।
ट्रस्ट महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इसी क्रम के तहत जिला राहत कोष में 51 हजार रूपये की सहयोग राशि का चैक जिला कलेक्टर को सौंपा गया। साथ ही 500 मास्क जिला कलेक्टर को एवं 500 मास्क जिला पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करवाये। इस अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुऐ पुष्प माला द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक का स्वागत सम्मान किया गया।

अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी 51 हजार रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराये हैं। वहीं नगर परिषद के सहयोग से खाद्य सामग्री के पैकेट एवं चिकित्साकर्मियों एंव पुलिस कर्मियों को मास्क उपलब्ध करवाये थे। उन्होने बताया कि ट्रस्ट महामारी की रोकथाम में सदैव आगे रहा है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष रघुनन्दन मथुरिया, सहमंत्री गिरधारीलाल शर्मा उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया