हर पंचायत रक्तवीर पंचायत अभियान के तहत गंगापुर सिटी में रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप एवं सरस्वती कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रुप मिडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर एवं सरस्वती कोचिंग सेंटर गंगापुर सिटी ने मिलकर अलग – अलग स्थानों पर दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जिसमें 75 विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिये अपना नाम दर्ज करवाया। जिसमें से कुल 55 विद्यार्थी ही अपना रक्तदान कर पायें। पहला रक्तदान शिविर गणेश मील, उदेई मोड़, गंगापुर सिटी में आयोजित किया गया। जिसमें 25 विद्यार्थियों ने अपना रक्तदान किया।

दूसरा रक्तदान शिविर पोस्ट ऑफिस के पास ईदगाह मोड़ और गंगापुर सिटी में आयोजित किया गया जिसमें 30 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया। शिविर प्रभारी महेंद्र निमोद ने सभी रक्तवीरों को रक्तदान के फायदे बताकर सभी रक्तवीरों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को माँ सरस्वती का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया