राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैडोला, चौथ का बरवाड़ा में आज नवयुवक मंडल भैडोला, भारत विकास परिषद एवं रक्तदान जागृति के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर सरस्वती माता की मूर्ति का अनावरण किया गया। समस्त युवाओं एवं ग्राम वासियों ने जोर शोर से रक्तदान किया। जिसमें 56 यूनिट रक्तदान हुआ।
अतिथि थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने रक्तदान के उत्साह को देखते हुए समस्त भैडोला ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान साक्षात जीवनदान है। भरत सिंह ने कहा कि रक्तदान कीजिए, जीवन का तोहफा दीजिए। युवा मंडल के राजेश गुर्जर ने कहा रक्तदान जीवनदान है और जीवनदान ईश्वरीय कार्य है।
कार्यक्रम में मोहनलाल बैरवा, जितेंद्र सिंह राजावत, बत्तीलाल मीणा, नरेश मीणा, सलीम, देवपाल गुर्जर, शिवचरण गुर्जर, लोकेश मीणा, पवन गोस्वामी, महेंद्र बैरवा, प्रेम प्रकाश गुर्जर, गिरजा शंकर गुर्जर, शर्मा प्रसाद बैरवा, ममता बैरवा आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया