Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथम्भौर में बाघों की दुर्दशा पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की सदस्य दिया कुमारी ने जताई चिंता

रणथम्भौर जो कि अपने बाघ संरक्षण, संवर्द्धन के लिए विश्वविख्यात है। प्रशासन की लापरवाही के कारण आज बाघों की असुरक्षा का पर्याय बन गया है। पिछले दिनों रणथम्भौर नेशनल पार्क के 116 बाघों के संबंध में गोपनीय रिपोर्ट बनाई गई, जिसमें 26 बाघों के गायब होने की खबर ने वन्यजीव प्रेमियों को गहरा आघात पहुंचाया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की सदस्या दिया कुमारी ने वन्यजीवों और बाघों की इस दुर्दशा पर प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वन्यजीव हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और राष्ट्रीय पशु बाघ की सुरक्षा हमारे प्रशासन के लिए सक्रियता और क्रियाशीलता का परिचायक होती है। इसके बावजूद रणथम्भौर में इस तरह बाघों का गायब होना और वन्यजीवों का शिकार किया जाना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। प्रशासन की उदासीनता के कारण शिकारियों का इस तरह बैखोफ घुमना उनके हौंसलों को बढ़ा रहा है, जिस पर अंकुश लगाया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

MP Diya Kumari expressed concern plight tigers Ranthambore
सांसद दिया कुमारी ने कहा कि जब वे सवाई माधोपुर से विधायक थी उस समय उन्होंने रणथम्भौर नेशनल पार्क में बाघों के संरक्षण के लिए हर सम्भव प्रयास किये किन्तु वर्तमान में प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही रणथम्भौर में बाघों व वन्यजीवों के जीवन पर संकट का सबब बन गई है। ऐसे में दिया कुमारी ने सरकार और प्रशासन से अपेक्षा करी, कि वे अपनी गरिमा को कायम रखने के लिए और रणथम्भौर नेशनल पार्क में बाघों को पूर्व स्थिति में लाने के लिए तुरन्त हरकत में आए और शिकारियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें ताकि इस तरह की पुनर्रावृति नहीं हो, वहीं लापता हुए बाघों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !