कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 8 मोबाइल ओपीडी वेन जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देश पर शनिवार को दूरदराज के गांवों में गई तथा मरीजों का उपचार किया। आज शनिवार को इन 8 मेडिकल वैन के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों के 236 मरीजों की जॉंच एवं उपचार किया गया। खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 72 लोगों के कोरोना जॉंच सैंपल लिए गए। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि मोबाइल ओपीडी वेन ने आज शनिवार को खंडार के वीरपुर में 21 एवं गोठ बिहारी में 9, सवाई माधोपुर ब्लॉक के बोरीफ 45, पांवडेरा में 35, बौंली ब्लॉक के गंगवाडा में 36, बामनवास ब्लॉक के बरनाला 42, गंगापुर ब्लॉक के नारायणपुर में 32, बुचोलाई में 16, मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध करवाई।

सोमवार को इन स्थानों पर पहुंचेगी ओपीडी मोबाइल वेन:- मोबाइल ओपीडी वैन 24 मई सोमवार को खंडार के सुखवास, सवाई माधोपुर ब्लॉक के चकचैनपुरा, बौंली ब्लॉक के हरसोता, बामनवास ब्लॉक के भंवरकी, गंगापुर ब्लॉक के सालोदा पहुंचकर मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाएगी, उनके स्वास्थ्य की जॉंच कर संदिग्ध मरीजों के कोरोना जॉंच सैंपल लेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया