Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले से राहत भरी खबर, कोरोना के 56 नए पॉजिटिव केस, पांच गुना से अधिक 320 हुए रिकवर

लॉकडाउन एवं गाइडलाइन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण और मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से राहत भरे समाचार एवं परिणाम सामने आ रहे हैं। गत कुछ दिनों से पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है तथा रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है जिससे अस्पतालों में काफी बेड खाली हो रहे हैं तथा अनेक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। शनिवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या 669 रह गयी। स्थिति में सुधार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत 13 मई को जिले में 3918 एक्टिव मरीज थे। जो लगातार घटकर अब 669 एक्टिव मरीज रह गए है। शनिवार को 752 सैंपलों की जॉंच में मात्र 56 पॉजिटिव मिले जो कुल सैंपल का 7.45 प्रतिशत ही है। 15 दिन पहले कुल जॉंचे जा रहे सैंपल में से 40 प्रतिशत के लगभग पॉजिटिव आ रहे थे। ब्लॉकवाइज देखें तो शनिवार को सवाई माधोपुर में 27, खंडार में 11, बौंली में 0, गंगापुर में 9, बामनवास में 9 पॉजिटिव मिले। शनिवार को जहॉं 56 पॉजिटिव मिलें, वहीं इसके पांच गुना से भी अधिक 320 रिकवर हो गये।

Relief news from Sawai Madhopur, 56 new positive cases of Corona, 320 recovery more than five times

शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 796 टीमों ने जिलेभर में 16 हजार 888 घरों में जाकर लगभग 65 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की, इनमें से खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 1041 लोगों को दवा किट दी गई तथा इनकी सूची नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्र प्रभारी को दी ताकि इनके स्वास्थ्य का निरन्तर फीडबैक लिया जा सके। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में लगातार सफलता मिलने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला बढ़ाते हुए आमजन से अपील की है कि अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है, ऐसा न सोचे कि केस कम हो गये तो कोरोना चला गया है, पिछली लहर में यही गलती हुई थी, अब इसे दोहराना नहीं है। राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करे और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !