जिला मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढ़ी स्कूल के 9 व्याख्याताओं की पदोन्नति उपप्राचार्य पद पर हुई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देशानुसार मंगलवार को पदोन्नत उप प्राचार्य को फिलहाल अपने मूल पद स्थापन स्थान पर ही उप प्राचार्य के पद पर कार्यग्रहण करवाया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद साहू ने नव पदोन्नत शफीक खान, सुनीता सिसोदिया, पवन जैन, चित्रा जैन, सुरेश चंद गुप्ता, घांसी खान एवं विक्रांत वर्मा को उप प्राचार्य के पद पर कार्यग्रहण करवाया तथा पदोन्नति पर बधाई देते हुए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की बात कही। इस अवसर पर पदोन्नत उप प्राचार्य द्वारा विद्यालय के अनुभव साझा किए गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया