Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुलिस के साथ मारपीट कर अवैध बजरी से भरे जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ा ले जाने के 6 आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के जब्तशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पथराव कर पुलिस के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर को छुड़ा ले जाने के 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मनराज पुत्र हरिनारायण, राजेन्द्र पुत्र श्योजीराम, नाहरसिंह पुत्र रामानन्द, सुमेर पुत्र अमरसिंह, धनपाल पुत्र मंगलराम, हंसराज पुत्र जमनालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में, गंगापुर सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द एवं विजयकुमार सांखला कार्यवाहक वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई अम्बालाल मय जाप्ता द्वारा गत दिंनाक 27-02-2023 को एमएमडीआर एक्ट में आरोपी मनराज पुत्र हरिनारायण निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरड़ा थाना बौंली, राजेन्द्र पुत्र श्योजीराम निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरड़ा थाना बौंली, नाहरसिंह पुत्र रामानन्द निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरड़ा थाना बौंली, सुमेर पुत्र अमरसिंह निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरड़ा थाना बौंली, धनपाल पुत्र मंगलराम निवासी गोल पोस्ट लाखनपुर थाना बौंली, हंसराज पुत्र जमनालाल निवासी कराडी पोस्ट निमोद थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर को तफ्तीश के बाद गिरफ्तार किया जाकर अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बौंली में पेश किया गया।

 

6 accused arrested for rescuing seized tractor-trolleys filled with illegal gravel after fighting with the police

 

घटना का विवरण:- गत दिंनाक 26-02-2023 को हैड कांस्टेबल योगेन्द्र मय जाप्ता थाना से रात्रिकालीन गश्त में रवाना हुए थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गोलपुर बन्धावला रोड़ पर 4-5 अवैध बनास बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े है। इस कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंचकरतीन टैक्ट्रर ट्रॉलियों को जब्त कर थाने पर लाते समय ग्राम रवासा में एक बोलेरो पीछे आई तथा गावं रवासा के करीब 10-12 लोग ग्राम रवासा रोड़ पर आये तथा उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजपाल को चोट आई तथा जब्तशुदा एक टैक्ट्रर-ट्रॉली को छुड़ा कर ले गये। घटना के सम्बन्ध में 8-10 लोग मनराज, सुमेर गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, केदार गुर्जर, नाहरसिंह गुर्जर, रामभरोस गुर्जर, रमेश गुर्जर निवासीयान रवासा थाना बौंली, देवपाल निवासी गोठड़ा, धनपाल निवासी गोल व 3-4 अन्य लोग रवासा गांव के खिलाफ थाना बौंली पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इस पर थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें मनराज पुत्र हरिनारायण निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरडा, राजेन्द्र पुत्र श्योजीराम निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरड़ा, नाहरसिंह पुत्र रामानन्द निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरड़ा, सुमेर पुत्र अमरसिंह निवासी रवासा पोस्ट बांस टोरड़ा, धनपाल पुत्र मंगलराम निवासी गोल पोस्ट लाखनपुर, हंसराज पुत्र जमनालाल निवासी कराडी पोस्ट निमोद थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर को अनुसंधान अधिकारी एएसआई अम्बालाल मय जाप्ता द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपी जेसी रिमाण्ड पर है। मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई अम्बालाल, हैड कांस्टेबल शिवपाल, कांस्टेबल जीतराम, कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल मोनूराम, कांस्टेबल जावेद, कांस्टेबल हरकाराम, कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल मनीष आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !