Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

अर्चना मीना बनी स्वदेशी जागरण मंच राजस्थान की महिला प्रमुख

महिलाओं का पूर्ण सशक्तिकरण एवं उनका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता – अर्चना मीना

 

सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली होटल अनुराग पैलेस की डायरेक्टर एवं जनजाति महिला विकास संस्थान की एग्जीक्यूटिव मेंबर अर्चना मीना को स्वदेशी जागरण मंच राजस्थान की महिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। दिल्ली में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने अर्चना मीना के नाम की घोषणा की। गौरतलब है कि गत वर्षों से अर्चना मीना स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत की महिला प्रमुख का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रही हैं। अर्चना मंच की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य होने के साथ स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह-समन्वयक भी हैं।

 

 

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित ग्राम, जिला एवं प्रांत स्तरीय विभिन्न अभियानों को अपनी अभिनव सोच व कार्यशैली से सफल बनाने में अर्चना सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अर्चना लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में जनजाति महिला विकास संस्थान के अंतर्गत संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा चौक, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अचार, मसाले, गुलकंद, दुग्ध उत्पाद, सहित अन्य कई कृषि उत्पादों से क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

 

Archana Meena Sawai Madhopur became the women head of Swadeshi Jagran Manch Rajasthan

 

राजस्थान क्षेत्र महिला प्रमुख नियुक्त किए जाने पर अर्चना मीना ने मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन की सार्थकता अंत्योदय की भावना एवं जन-जन को साथ लेकर चलने में ही है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वदेशी जागरण मंच जैसी एक सार्थक विचारधारा से जुड़ी जिसके उद्देश्यों से संलग्न होकर मेरी विचारधारा और जीवन पद्धति को एक ऐसा ही सार्थक मार्ग मिला। जीवन में बड़ों का मार्गदर्शन मिलना सबसे बड़े सौभाग्य की बात है।

 

 

मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि बड़ों के आशीर्वाद ने हमेशा मेरा मार्ग प्रशस्त किया है। स्वदेशी जागरण मंच के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं कि उनके द्वारा पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे राजस्थान क्षेत्र की महिला प्रमुख की नई जिम्मेदारी सौंपने के योग्य समझा। इस अवसर पर अर्चना ने विश्वास दिलाया कि देश को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने वाले इस महान कार्य में सम्पूर्ण निष्ठा, समर्पण और देशहित की भावना के साथ वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सतत कार्य करती रहूंगी तथा राजस्थान प्रदेश की महिलाओं का पूर्ण सशक्तिकरण एवं उनका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !