सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के गांव पढाना में गत दिनों फूलवती देवी का अकस्मात निधन हो गया था। मृ*तका के परिवार की स्थिति कमजोर है। परिवार की स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा एक अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत मृ*तका के परिवार को प्रकोष्ठ द्वारा 9 हजार की सहायता राशि सौंपी गई।
अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेंद्र कंवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मृ*तका फूलवती देवी के परिवार में सात बेटियां हैं, जिनमें से तीन का विवाह हो रखा है। चार बेटियां अध्यापन का कार्य कर रही है। इन बेटियों के पिता पूर्व में ही गुजर चुके हैं। ऐसे में फूलवती देवी अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी, जिनकी अचानक मृ*त्यु होने पर परिवार को भारी क्षति हुई है।
ऐसे में परिवार की कमजोर स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहयोग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा गत सोमवार को मृ*तका के गांव पढ़ाना में घर जाकर परिवार जनों को 9 हजार रूपये की आर्थिक सहयोग राशि भेंट की और परिवार को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर महेंद्र कंवरिया, अनिल गुणसारिया, संदीप इंदौरिया, बाबूलाल बड़ोदिया, हेमराज तगाया, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
Tags Donation Family Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur Sawai Madhopur App Sawai Madhopur Khabar Sawai Madhopur News Sawai Madhopur Update Social Work Top News Vikalp Times
Check Also
ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …
गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
