नागौर: नागौर पुलिस ने भारतीय जा*ली मुद्रा को बाजार में चलाने वाले गि*रोह के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कुल 86 हजार 500 रुपए के जा*ली नोट बरामद किए गए और। इसके साथ ही 3 आरोपियों को गिर*फ्तार किया गया है। जयपुर पुलिस के इनपुट पर गिर*फ्तार किए गए इन आरोपियों से पुलिस ने 500-500 के 173 जा*ली नोट बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आताराम चौधरी और वृताधिकारी धरम पूनिया के सुपरविजन में एसएचओ कोतवाली वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है।
सोमवार को पुलिस टीम ने जयपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर वीर तेजा कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजय सिंह, अशोक और जगदीश कॉलोनी में बैठे हैं और उनके पास जाली भारतीय मुद्रा है, जिसे वे बाजार में चलाने की फिराक में हैं। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 173 जा*ली नोट बरामद किए गए, जिनका कुल मूल्य 86 हजार 500 रुपए है। गिर*फ्तार आरोपी अजय सिंह (36) पुत्र कल्याण सिंह एफसीआई गोदाम के पास और अशोक जाट (23) पुत्र हुकमा राम व जगदीश जाट (26) पुत्र नरपत राम वीर तेजा कॉलोनी थाना कोतवाली नागौर के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को मौके से गिर*फ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस कार्रवाई में एसएचओ वेदपाल शिवराण के साथ कांस्टेबल गरीबाराम, राकेश सांगवा, नरेंद्र, दुर्गा राम, घमण्डा राम और मनोज का विशेष योगदान रहा।.
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
