नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट पर कैट-थ्री परिस्थितियों में संचालन किया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से कई उड़ानों में देरी हुई है और कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है और उनसे उड़ानों से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि हमारी टीम मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
