Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

हर 12 साल पर होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा स्थगित

उत्तराखंड: उत्तराखंड का हिमालयी महाकुंभ कहे जाने वाली सबसे प्राचीन धार्मिक यात्राओं में शुमार नंदा देवी राजजात यात्रा इस साल नहीं होगी। इसकी घोषणा श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा समिति ने रविवार को कर्णप्रयाग में की है। गढ़वाल के राजा के वंशज और समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि हिमालयी क्षेत्र में होने वाले बदलाव और प्रशासनिक तैयारियों से जुड़े कई जरूरी काम अभी अधूरे हैं, जिसके कारण इस बार यात्रा कराना संभव नहीं है।

Nanda Devi Raj Jat Yatra, which takes place every 12 years, has been postponed.

समिति ने सरकार से मांग की है कि नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए कुंभ की तरह प्राधिकरण का गठन किया जाए। समिति का कहना है कि यह प्राधिकरण सिर्फ राजजात तक सीमित न रहे, बल्कि नंदा देवी लोकजात, वार्षिक यात्राओं और नंदा देवी से जुड़े सभी मेलों के लिए योजना तैयार करे और विकास कार्य भी कराए। समिति ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण का काम केवल व्यवस्थाओं और विकास से जुड़ा रहेगा, धार्मिक अनुष्ठानों में कोई छेड़*छाड़ नहीं होगी। समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर ने बताया कि यात्रा 2026 में प्रस्तावित थी जिसे अब वर्ष 2027 में कराने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए आने वाली वसंत पंचमी में यात्रा की मनौती की जाएगी और तारीख़ पर तस्वीर साफ होगी। ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में होने वाली यह यात्रा एशिया की सबसे लंबी पैदल (लगभग 280 किलोमीटर) और अधिकतम ऊँचाई (साढ़े 17 हजार फीट) वाली धार्मिक यात्रा मानी जाती है। जो रूपकुंड, ज्यूरागली-पास और शिला समुद्र ग्लेशियर के पास से होते हुए होमकुंड तक पहुँचती है। यह नंदा देवी के मायके से कैलाश जाने का प्रतीक मानी जाती है। यह यात्रा परंपरागत रूप से हर 12 साल में आयोजित होती है और पिछली राजजात यात्रा साल 2014 में संपन्न हुई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !