मुंबई: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शनिवार (11 अप्रैल) को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार Asha Bhosle फेफड़ों की बीमारी और उम्र से जुड़ी अन्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ। इस खबर से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले उनकी छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की थी और सूचना मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
