Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

‘होर्मुज ईरान के कब्जे में है और इसका टोल टैक्स तो चुकाना ही होगा’- ईरान

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सशर्त संघर्षविराम का एक अहम हिस्सा इस समुद्री मार्ग से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही है, जिससे दुनिया का करीब 20% तेल और एलएनजी गुजरता है। ईरान की संसद के उपाध्यक्ष हाजी बाबाई ने इस जलडमरूमध्य को “अति संवेदनशील सीमा” बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह ईरान के नियंत्रण में है और यहां से गुजरने वाले जहाजों को शुल्क ईरानी मुद्रा रियाल में देना होगा।

Strait of Hormuz is under Iranian control and its toll tax must be paid Iran

वहीं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट जल्द ही पूरी तरह खुल जाएगा। अमेरिका की सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों ने समुद्री सुरंगों को हटाने के अभियान के तहत इस जलमार्ग को पार किया है। हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि किसी भी विदेशी सैन्य जहाज के प्रवेश की कोशिश पर सख्त जवाब दिया जाएगा।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बीच ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसकी चेतावनी के बाद एक अमेरिकी युद्धपोत को वापस लौटना पड़ा। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तनाव बरकरार है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !