कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे दादा की मौ*त हो गई। महावीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेंट्रल जेल की बस ने सामने से बाइक को टक्कर मा*र दी। हादसे में बूंदी के सीतापुरा निवासी 62 वर्षीय भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने द*म तोड़ दिया।
वहीं उनकी पत्नी और 10 वर्षीय पोती भी हादसे में घायल हुई हैं। परिजनों के अनुसार, वे बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे, तभी कोटिया भील सर्किल के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
