Saturday , 13 June 2026
Breaking News

चोरी के शक में घर से उठाया, थाने में पी*टा, नाबालिग वेंटिलेटर पर

भिवाड़ी: भिवाड़ी (Bhiwadi) के खैरथल-तिजारा जिले में पुलिस पर नाबालिग के साथ मा*रपीट और थर्ड डिग्री टॉ*र्चर के गंभीर आरोप लगे हैं। 16 वर्षीय लड़का फिलहाल जयपुर के निम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि भिवाड़ी फेस-3 थाने के पुलिसकर्मी 21 अप्रैल को चोरी के शक में लड़के को घर से उठाकर ले गए थे। उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन अगले दिन पुलिस ने सूचना दी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

khairthal tijara bhiwadi police rajasthan News 28 April 26

जब परिजन पहुंचे तो लड़का बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर मिला।परिजनों के मुताबिक, नाबालिग ने फोन पर रोते हुए बताया था कि पुलिसकर्मी उसे बुरी तरह पी*ट रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल में उसकी हालत की फोटो-वीडियो बनाने से भी पुलिस ने रोका। मामले को लेकर वि*रोध प्र*दर्शन के बाद थाना प्रभारी दारा सिंह मीणा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

परिजन अ*वैध हिरासत और थर्ड डिग्री टॉ*र्चर का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि नाबालिग के फेफड़ों में संक्रमण है और उसका इलाज प्राथमिकता पर किया जा रहा है। मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Impact of Middle East tensions Sharp drop in gold and silver Vikalp Times

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, कीमतें लुढ़कीं

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी …

Rule changed after 23 years, those with more than two children can now become government employees in MP Vikalp Times

23 साल बाद बदला नियम, अब दो से अधिक बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरकारी कर्मचारी

मध्य प्रदेश: Madhya Pradesh सरकार ने सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

Massive fire at a firecracker factory in Jaipur

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौ*त, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !