Tuesday , 23 June 2026
Breaking News

बामनवास : एक टक्कर और खत्म हो गई 19 साल के युवक की जिंदगी

सवाई माधोपुर/बामनवास: Sawai Madhopur जिले के बामनवास (Bamanwas) क्षेत्र के ककराला मोड़ पर आज मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच हुई टक्कर (Road Accident) में एक युवक की दर्दनाक मौ*त हो गई। हादसे में बाइक (Bike Accident) पर सवार दो अन्य युवकों को कोई चोट नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार, मृ*तक की पहचान बामनवास पट्टी कलां निवासी 19 वर्षीय सतीश मीणा पुत्र कमल मीणा के रूप में हुई है।

 

Tractor Trolley bike Accident in bamanwas sawai madhopur vikalp times

 

वह मंगलवार सुबह बाइक से बामनवास से रिवाली (Riwali, Bamanwas) की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे ककराला मोड़ के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley) से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और पुलिस (Sawai Madhopur Police) को सूचना दी। सूचना मिलते ही बामनवास थाने के एएसआई बनवारी लाल पुलिस (Police) टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सतीश को निजी वाहन से बामनवास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सतीश के साथ बाइक पर दो अन्य युवक भी सवार थे, लेकिन दुर्घटना में उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना के बाद दोनों युवक वहां से चले गए। पुलिस ने श*व को बामनवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद श*व परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Know this new rule before traveling by train Vikalp Times

ट्रेन में यात्रा से पहले जान लें ये नया नियम, वरना देना पड़ सकता है दोगुना जुर्माना

जयपुर / Jaipur: रेलवे (Indian Railways) में बिना टिकट यात्रा (Without Ticket) करने वालों के …

Panchna Dam Issue Consensus Reached Between Farmers and Administration Sawai Madhopur Bharatpur Vikalp Times

पांचना बांध मामला: किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति

भरतपुर/सवाई माधोपुर Bharatpur / Sawai Madhopur : पांचना बांध (Pachna Dam) से के सिंचाई (Irrigation) …

Major administrative reshuffle in Rajasthan 178 RAS officers transferred Vikalp Times

बीज निगम को नया MD, पिंकी मीणा की वापसी, राजस्थान में आधी रात 178 RAS अफसरों के तबादले

जयपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 …

Bhavishya Shilp Pvt. Ltd. launched in Sawai Madhopur, promising quality construction services Vikalp Times

भविष्य शिल्प प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ, निर्माण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का वादा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय पर निर्माण (Construction) एवं इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) क्षेत्र की नई …

Plans underway to levy an annual tax of ₹1,200 per household in villages of Rajasthan Vikalp Times

गांवों में प्रति परिवार 1200 रुपये सालाना टैक्स की तैयारी, लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो कटेगा बजट

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में अब स्थानीय स्तर पर आय (Tax) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !