Thursday , 1 October 2026
Breaking News

पांचना बांध मामला: किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति

भरतपुर/सवाई माधोपुर Bharatpur / Sawai Madhopur : पांचना बांध (Pachna Dam) से के सिंचाई (Irrigation) जल बंटवारे को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच शुक्रवार को संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कैचमेंट और कमांड क्षेत्र के किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखते हुए इस बात पर सहमति जताई कि पांचना बांध का पानी क्षेत्र के सभी किसानों (Farmers) के हित में उपयोग होना चाहिए।

 

Panchna Dam Issue Consensus Reached Between Farmers and Administration Sawai Madhopur Bharatpur Vikalp Times

 

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य सरकार (Govternment of Rajasthan) ने बजट (Budget) घोषणा के तहत 50 करोड़ रुपये की पांचना लिफ्ट सिंचाई परियोजना (Panchna Lift Irrigation Project) को स्वीकृति प्रदान की है और इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। कैचमेंट क्षेत्र के किसान प्रतिनिधियों ने परियोजना का कार्य जल्द धरातल पर शुरू कराने की मांग रखी। वहीं कमांड क्षेत्र के किसानों ने न्यायालय के आदेशों के अनुरूप नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की।

 

 

 

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के किसानों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया। किसानों ने एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी प्रकार की नकारात्मक या जातिगत टिप्पणी नहीं करने तथा निरंतर संवाद बनाए रखने की सहमति जताई। प्रशासन ने भी दोनों पक्षों से धरना समाप्त कर सकारात्मक माहौल में बातचीत के जरिए सर्वसम्मति बनाने का आग्रह किया।

 

राज्य सरकार का जताया आभार:

कैचमेंट और कमांड क्षेत्र के किसान प्रतिनिधियों ने पांचना बांध से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना था कि आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल से ही स्थायी समाधान संभव है।

 

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद:

बैठक में भरतपुर (Bharatpur) रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई, करौली (Karauli) जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला कलक्टर कानाराम, करौली पुलिस अधीक्षक (Karauli SP) लोकेश सोनवाल, सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक जयेष्ठा मैत्रयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) तथा सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

किसान प्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात:

कैचमेंट क्षेत्र की ओर से करौली विधायक दर्शन सिंह, अशोक सिंह धाभाई, हाकिम सिंह बैंसला, रामस्वरूप एडवोकेट सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं कमांड क्षेत्र की ओर से रघुवीर प्रसाद मीणा, महेंद्र सिंह, तेज सिंह सहित किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया।

Panchna Dam l Water l Irrigation l Farmers l Bharatpur l Sawai Madhopur l Panchna Lift Irrigation Project l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !