Thursday , 1 October 2026
Breaking News

ट्रंप पर भड़कीं मेलोनी, बोलीं- मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते

इटली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President of America Donald Trump) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister of Italy Georgia Meloni) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ट्रंप (Donald Trump) द्वारा किए गए एक दावे पर मेलोनी (Georgio Meloni) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उसे पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा बताया है।

 

Giorgia Meloni anger out at Donald Trump, says Italy and I never beg Vikalp Times

 

दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि हाल ही में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए आग्रह किया था। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने मेलोनी पर “तरस” खाकर उनके साथ फोटो खिंचवाई थी। ट्रंप के इस बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ बातों का जवाब तुरंत देना जरूरी होता है और ट्रंप के बयान पूरी तरह से झूठे हैं। मेलोनी ने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के बारे में इस तरह की बातें करता है।

 

 

 

मेलोनी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का दावा किया हो, लेकिन यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सख्ती ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वही दृढ़ता अमेरिका के विरोधियों और पश्चिमी देशों के प्रतिद्वंद्वियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती। इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व विरोधियों के सामने मजबूती से खड़े होने में है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।” 

 

 

 

वहीं, इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी ट्रंप के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री मेलोनी का ही नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान है। इसी के विरोध में उन्होंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।

 

 

ट्रंप और मेलोनी के बीच इस ताजा विवाद ने अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद अमेरिका और इटली के रिश्तों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !