Thursday , 1 October 2026
Breaking News

बीज निगम को नया MD, पिंकी मीणा की वापसी, राजस्थान में आधी रात 178 RAS अफसरों के तबादले

जयपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले (RAS Transfer) कर दिए। इसके साथ ही तीन मंत्रियों (Ministers) के विशिष्ट सहायकों (SA) को भी बदला गया है। आदेशों में 12 एपीओ (APO) चल रहे अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि पांच अधिकारियों के तबादले निरस्त किए गए हैं।

 

Major administrative reshuffle in Rajasthan 178 RAS officers transferred Vikalp Times

 

 

बीज निगम को मिला नया एमडी

हाल ही में चर्चाओं में रहे राजस्थान राज्य बीज निगम (Rajasthan State Seed Corporation) को नया प्रबंध निदेशक (MD) मिला है। वर्तमान में राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन में कार्यकारी निदेशक पद पर कार्यरत गौरव चतुर्वेदी को बीज निगम का नया एमडी नियुक्त किया गया है।

 

 

पिंकी मीणा को साढ़े पांच साल बाद मिली जिम्मेदारी:

हाईवे घू*सकांड मामले में लंबे समय से चर्चा में रही आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा (RAS Pinki Meena) को करीब साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली है। वर्ष 2021 से निलंबित चल रही पिंकी मीणा को हाल ही में न्यायालय के आदेश के बाद बहाल कर एपीओ किया गया था। अब उन्हें लोक सेवा एवं प्रशासनिक सुधार समन्वय विभाग, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में सहायक निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

 

विभू कौशिक बने स्वास्थ्य मंत्री के विशिष्ट सहायक:

चर्चित आरएएस अधिकारी डॉ. विभू कौशिक का तबादला राज्य बीमा एवं प्रावधान नीति विभाग में अतिरिक्त निदेशक पद से स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विशिष्ट सहायक (SA) के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से काफी समय पहले उनके नाम की सिफारिश की गई थी।

 

तीन मंत्रियों के बदले गए SA:

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के विशिष्ट सहायकों में बदलाव किया गया है।

 

विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार भी बदले:

तबादला सूची में विभिन्न विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार भी बदले गए हैं। अनुराग भार्गव को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा (Kota) का रजिस्ट्रार बनाया गया। मुरलीधर प्रतिहार को कोटा विश्वविद्यालय (University of Kota) (UOK) का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया। चंद्रभान सिंह भाटी को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर (Jodhpur) का रजिस्ट्रार बनाया गया। राजू लाल गुर्जर को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर (Jaipur) का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया।

 

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

तबादला सूची यहाँ देखें :

 

Major administrative reshuffle in Rajasthan 178 RAS officers transferred Vikalp Times

 

RAS Transfer List l RAS Transfer l Rajasthan l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !