Thursday , 1 October 2026
Breaking News

ट्रेन में यात्रा से पहले जान लें ये नया नियम, वरना देना पड़ सकता है दोगुना जुर्माना

जयपुर / Jaipur: रेलवे (Indian Railways) में बिना टिकट यात्रा (Without Ticket) करने वालों के लिए अब नियम और सख्त हो गए हैं। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने रेलवे एक्ट (Railway Act) में संशोधन के बाद नए प्रावधान लागू कर दिए हैं। इसके तहत बिना टिकट यात्रा (Travel) करते पकड़े जाने पर अब न्यूनतम जुर्माना (Fine) 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

 

Know this new rule before traveling by train Vikalp Times

 

यह नियम 20 जून से प्रभावी माना जाएगा। रेल मंत्रालय (Railways) ने हाल ही में सभी रेलवे जोनों को नए नियमों की जानकारी भेजी थी। पहले इन संशोधित प्रावधानों को 1 जुलाई से लागू करने की तैयारी थी, लेकिन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

 

रेलवे ने 13 साल बाद बढ़ाया जुर्माना:

रेलवे अब तक बिना टिकट यात्रा करने वालों से यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूलता था। इससे पहले वर्ष 2013 में जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये किया गया था। अब करीब 13 साल बाद इसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

नए नियमों (New Rule Railway) के अनुसार बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री को यात्रा का पूरा किराया चुकाने के साथ कम से कम 500 रुपये अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा।

 

दूसरे के टिकट पर सफर करने पर भी कार्रवाई:

रेलवे ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बढ़ा दी है। ऐसे मामलों में टिकट जब्त किया जा सकता है और यात्री से पूरा किराया तथा अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा।

 

अ*वैध फेरी और भीख मांगने पर 2000 रुपये तक जुर्माना:

नए नियमों के तहत ट्रेन और रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर बिना अनुमति सामान बेचने, फेरी लगाने या भीख मांगने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में 2000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जेल की सजा का भी प्रावधान रखा गया है।

 

रेलवे ने कर्मचारियों को दिए निर्देश:

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी कर कहा है कि नए नियमों की जानकारी टिकट चेकिंग स्टाफ, कमर्शियल विभाग और संबंधित कर्मचारियों तक तुरंत पहुंचाई जाए, ताकि संशोधित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

Traveling by Train l New Rule Railway l Train Ticket l Train l Ministry of Railways l Indian Railwaysl Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !