Saturday , 19 September 2026
Breaking News

गांवों में प्रति परिवार 1200 रुपये सालाना टैक्स की तैयारी, लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो कटेगा बजट

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में अब स्थानीय स्तर पर आय (Tax) बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। केंद्र सरकार (Government of India) के 16वें वित्त आयोग की नई गाइडलाइन के तहत ग्राम पंचायतों को टैक्स (Annual Tax) और यूजर चार्ज के जरिए स्वयं राजस्व जुटाना होगा। निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने वाली पंचायतों को मिलने वाली परफॉर्मेंस ग्रांट प्रभावित हो सकती है।

 

Plans underway to levy an annual tax of ₹1,200 per household in villages of Rajasthan Vikalp Times

 

नई व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों को ऐसी योजना बनानी होगी, जिससे प्रति परिवार (Village Family) सालाना न्यूनतम 1200 रुपये की वसूली सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर कर, प्रकाश कर, सफाई कर, जल उपभोक्ता शुल्क सहित अन्य स्थानीय कर लगाए जा सकते हैं।

 

 

 

 

गाइडलाइन में यह भी प्रावधान किया गया है कि पंचायत समितियों (Panchayat Samiti) को पूरा फंड तभी मिलेगा, जब उनके क्षेत्र की कम से कम 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतें निर्धारित मानकों पर खरी उतरें। लक्ष्य पूरा नहीं होने की स्थिति में बजट में 20 प्रतिशत तक की कटौती की जा सकती है।

 

 

 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला परिषदों और पंचायत समितियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्थान की 14,403 ग्राम पंचायतों और करोड़ों ग्रामीणों पर इस नई व्यवस्था का प्रभाव पड़ सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !