सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठ*गों को कमीशन के बदले बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयसिंह और जयप्रकाश अटल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद अशफाक पुत्र मोहम्मद अफसार निवासी पचीपल्या, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपयोग के लिए उपलब्ध कराता था और इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था।
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधों में प्रयुक्त बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के एक खाते में संदिग्ध लेन-देन सामने आया। जांच में पता चला कि उक्त खाते में साइबर ठ*गी से प्राप्त राशि जमा की जा रही थी। इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज थीं।
अनुसंधान में यह भी सामने आया कि साइबर ठ*ग डिजिटल अरे*स्ट, लोन ऑफर, मनी हेल्प, होटल रेटिंग और विभिन्न प्रकार के फ*र्जी मैसेज भेजकर लोगों से ठ*गी करते थे तथा ठ*गी की रकम इस खाते में जमा करवाई जाती थी। आरोपी साइबर ठ*गी से अर्जित धन के संग्रहण और हस्तांतरण में सहयोग कर रहा था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया