पुणे: कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) ह*त्याकांड में पुलिस (Pune Police) की जांच आगे बढ़ने के साथ नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी Chetan Chaudhary) से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस (Police) सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिया (Siya) ने अपने मंगेतर (Fiancee)की ह*त्या की साजिश के पीछे कई वजहें बताई हैं। हालांकि पुलिस अभी इन बयानों की स्वतंत्र रूप से जांच और पुष्टि कर रही है।

पूछताछ में सिया ने क्या कहा?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया (Siya Goyal News) ने पूछताछ में दावा किया कि वह केतन (Ketan) से शादी (Marriage) नहीं करना चाहती थी। उसने कथित तौर पर कहा कि वह चेतन चौधरी से प्रेम करती थी। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि केतन के सिर पर कम बाल थे और वह विग का इस्तेमाल करता था। सिया ने यह भी कहा कि केतन के हकलाने की वजह से भी वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी।
यह भी पढ़ें: सिया ने ही दिया था मंगेतर केतन को धक्का : 6 महीने में प्रेमी चेतन को किए 2004 कॉल से खुलासा
सिया ने ही दिया था मंगेतर केतन को धक्का : 6 महीने में प्रेमी चेतन को किए 2004 कॉल से खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, सिया का कहना है कि शादी तय होने के दौरान उसके परिवार को इन बातों की जानकारी थी, लेकिन इसे सामान्य मानकर रिश्ता आगे बढ़ाया गया।
परिवार को नहीं बताई शादी से इनकार की बात:
पुलिस पूछताछ में जब सिया से पूछा गया कि उसने अपने परिवार को शादी से इनकार क्यों नहीं किया, तो उसने कथित तौर पर जवाब दिया कि ऐसा करने से परिवार को ठेस पहुंचती। पुलिस के अनुसार, सिया ने बताया कि इसी वजह से उसने ह*त्या की साजिश रचने का रास्ता चुना।
ट्रेकिंग के दौरान हादसा दिखाने की थी योजना:
जांच में सामने आया है कि आरोपियों की कथित योजना ट्रेकिंग के दौरान केतन की मौ*त को दुर्घटना का रूप देने की थी। पुलिस का मानना है कि आरोपियों को लगा था कि पहाड़ी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं होगा।
गिरफ्तारी के बाद मिलने नहीं पहुंचा कोई परिजन:
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद से अब तक सिया गोयल से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। वहीं, सह-आरोपी चेतन चौधरी के पिता पुलिस स्टेशन (Police Station) पहुंचकर मामले की जानकारी लेते रहे हैं।
क्रा*इम सीन दोबारा तैयार करेगी पुलिस:
मामले की जांच को मजबूत करने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस लोहगढ़ किले (Lohagad Fort) पर घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण करेगी। पुलिस डमी बॉडी की मदद से पूरी वारदात को रीक्रिएट करेगी, ताकि आरोपियों की गतिविधियों, घटनाक्रम और ह*मले के तरीके को समझा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध अधिकांश साक्ष्य परिस्थितिजन्य हैं, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
सिया के भाई से भी पूछताछ:
जांच के दौरान पुलिस ने सिया गोयल के भाई (Siya Goyal Brother) से भी पूछताछ शुरू की है। अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या सिया ने परिवार के सामने कभी इस शादी को लेकर असहमति जताई थी या नहीं। पुलिस मामले से जुड़े हर संभावित पहलू की जांच में जुटी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया