Monday , 17 August 2026
Breaking News

टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य जांच और परामर्श, गर्भवतियों को किया जागरूक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (Maternal and Child Health and Nutrition Day) (MCHN Day) का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग (Medical Department) की टीमों और आशा कार्यकर्ताओं ने निर्धारित टीकाकरण (Vaccination) केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

 

Health check-ups and vaccination pregnant women made aware in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO Sawai Madhopur) डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड (Iron Folic Acid) की गोलियों का वितरण किया गया तथा पोषण (Nutrition), स्वच्छता (Swachhta) और समय पर स्वास्थ्य जांच (Health Checkup) के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सा दलों ने सुरक्षित प्रसव एवं शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ‘गर्भ की पाठशाला’ से संबंधित वीडियो भी दिखाए गए। मौसमी बीमारियों (Seasonal diseases) से बचाव और आगामी पल्स पोलियो अभियान (Pulse Polio Campaign) के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Postal Departments Raksha Bandhan gift Big discount on sending Rakhi Mail Sawai Madhopur Vikalp Times

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात, राखी भेजने पर बड़ी छूट

सवाई माधोपुर: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग (Indian …

Mantown Police Sawai Madhopur 12 Aug 26 Vikalp Times

20 लाख कमाने का दावा! साइबर ठ_गी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

Artists from Sawai Madhopur unite pledge to strengthen the organization Vikalp Times

सवाई माधोपुर के कलाकार हुए एकजुट, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों (Artists) की एक महत्वपूर्ण …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

183 RAS officers transferred several officials, including the Sawai Madhopur SDM, reassigned Vikalp Times

183 RAS अधिकारियों के तबादले, सवाई माधोपुर SDM समेत कई अधिकारी बदले

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !