Thursday , 1 October 2026
Breaking News

मोहर्रम पर गम और अकीदत का संगम, ताजियों के साथ निकलेगा मातमी जुलूस

 सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : हजरत इमाम हुसैन (Hazrat Imam Hussain) की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम (Muharram) पर्व को लेकर शहर (Sawai Madhopur City) में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मोहर्रम कमेटी के अनुसार इस वर्ष भी पुराने शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और अकीदत के साथ ताजियों (Tazia) का जुलूस निकाला जाएगा।

 

The mourning procession of Muharram will be taken out today in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

 

कमेटी ने बताया कि आज 25 जून (गुरुवार) को रात 9 बजे मिर्जा मोहल्ला में ताजियों की सेहराबंदी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 26 जून (शुक्रवार) को ताजियों की गश्त और सलामी का आयोजन होगा।

शाम के समय पुलिस (Sawai Madhopur Police) चौकी चौराहा पर दस्तारबंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां शहर के विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात मोहर्रम का मातमी जुलूस पुलिस चौकी चौराहा से रवाना होकर सदर बाजार मार्ग से होते हुए कर्बला (Karbala) पहुंचेगा, जहां धार्मिक रस्मों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

यह आयोजन हाजी अब्दुल गनी के संरक्षण तथा नायब सदर मेहनाज पटेल की अध्यक्षता में संपन्न होगा। मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त बाबा लुकमान ने शहरवासियों से कार्यक्रम में सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

 

Muharram l Tazia l  Imam Hussain l Sawai Madhopur News l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !