Tuesday , 17 November 2026
Breaking News

धर्मस्थल तोड़े जाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, बाड़मेर में निकला शांति मार्च

बाड़मेर में सर्वधर्म एकता की मिसाल: धर्मस्थल कार्रवाई के विरोध में हिंदू-मुस्लिम साथ उतरे सड़कों पर

बाड़मेर / Barmer: भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र (India-Pakistan Border Area) में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण (Encroachment) हटाने की कार्रवाई के दौरान धर्मस्थलों (Places of worship) को ध्वस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को बाड़मेर (Barmer) में सर्वधर्म शांति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति (President of India) के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

 

Demolition religious site peace march held in Barmer 25 June 26 Vikalp Times

 

महावीर पार्क के पीछे आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद मौन जुलूस विवेकानंद (Vivekananda) सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट (Barmer Collectorate) पहुंचा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में “सबसे बड़ा धर्म इंसानियत”, “नफरत छोड़ो, मोहब्बत जोड़ो” और “हमारी पहचान भाईचारा और इंसानियत” जैसे संदेश लिखी तख्तियां थीं।

मीडिया से बातचीत में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल (Ummeda Ram Beniwal) ने कहा कि थार क्षेत्र (Thar Area) सदियों से भाईचारे (Brotherhood) और सामाजिक सौहार्द (Social Harmony) की मिसाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए एकतरफा कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में नफरत फैलाने और विवाद पैदा करने की कोशिशों को थार की जनता सफल नहीं होने देगी।

वहीं बायतु विधायक (Baytu MLA) हरीश चौधरी (Harish Chaudhary) ने बॉर्डर क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई को असंवैधानिक और गैरकानूनी बताते हुए कहा कि थार की एकता और भाईचारे को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन क्षेत्र के लोग एकजुट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया तथा प्रभावित पक्षों को पर्याप्त नोटिस भी नहीं दिया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी कार्रवाई को संवैधानिक और कानूनी दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

 

सोशल मीडिया पर भी दिखा समर्थन:

शांति मार्च और सर्वधर्म सभा की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर भी तेजी से वायरल (Viral) हुईं। कई लोगों ने इसे थार क्षेत्र की गंगा-जमुनी संस्कृति (Ganga-Jamuni Culture) और भाईचारे की परंपरा का प्रतीक बताया।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि धर्मस्थलों को तोड़े जाने की खबरों से मन आहत था और समाज में बढ़ती दूरियों को लेकर निराशा बढ़ रही थी, लेकिन बाड़मेर से आई तस्वीरों ने एक बार फिर भाईचारे और इंसानियत पर भरोसा मजबूत किया। पोस्ट में दावा किया गया कि मार्च में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए और उन्होंने अमन, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

पोस्ट में आयोजन से जुड़े खान मियां खनियानी, आजाद सिंह राठौड़ और अन्य स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बाड़मेर की जनता को सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल बताया गया।

हालांकि, सोशल मीडिया पर व्यक्त विचार संबंधित व्यक्ति के निजी विचार हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

 

Barmer News l Rajasthan l Thar News l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !