सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की खंडार थाना पुलिस (Khandar Police) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन निवेश (Investment) के नाम पर लाखों रुपये की ठ*गी करने वाले आरोपी 26 वर्षीय कपिल जाट पुत्र बाबूलाल जाट निवासी सावंलपुर, खंडार को गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों को सोशल मीडिया (Social Media) और मैसेजिंग ऐप (Messaging App) के जरिए निवेश का झां*सा देकर साइबर धो*खाधड़ी करता था।

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह और वृत्ताधिकारी (CO Sawai Madhopur) रामधन जाट के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने आरोपी को सावंलपुर, खंडार (Khandar) से गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम (Telegram) , व्हाट्सएप (Whatsapp) और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को फ*र्जी इन्वेस्टमेंट ग्रुप से जोड़ता था। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाता और रकम अपने बैंक खातों (Bank Account) में ट्रांसफर करवा लेता था।
राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ अब तक तीन शिकायतें दर्ज मिली हैं। इनमें राजकोट, Rajkot) गुजरात (Gujarat) के एक पीड़ित से 56,568 रुपये, मुंबई (Mumbai), महाराष्ट्र (Maharashtra) के पीड़ित से 23,991 रुपये और कोटा (Kota) शहर के पीड़ित से 3,000 रुपये की साइबर ठ*गी का मामला सामने आया है।
पूछताछ में आरोपी के लंबे समय से साइबर अपराध में सक्रिय रहने की जानकारी मिली है। वह अलग-अलग राज्यों के लोगों के मोबाइल (Mobile) नंबर जुटाकर उन्हें निवेश के नाम पर फ*र्जी लिंक और मैसेज भेजता था तथा अधिक रिटर्न का झां*सा देकर ठ*गी करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल, दो सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया