Sunday , 28 June 2026
Breaking News

कोटा में फ्लाईओवर से कूदी JEE की छात्रा, इलाज के दौरान मौ*त

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में जेईई (JEE) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा (JEE Student) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई। छात्रा ने शनिवार देर रात कोटा-झालावाड़ रोड (Kota – Jhalawar Road) स्थित फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई।

 

JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

 

 

विज्ञान नगर थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि छात्रा बिहार (Bihar) के अररिया (Araria, Bihar) जिले की रहने वाली थी। वह जनवरी 2026 में कोटा आई थी और एक निजी कोचिंग संस्थान (Coaching City Kota) से जेईई की तैयारी (JEE Preparation) कर रही थी। छात्रा शहर के एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे छात्रा श्रीजी हॉस्पिटल के सामने बने फ्लाईओवर पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस (Kota Police) मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौ*त हो गई।

पुलिस (Police) ने श*व को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

फिलहाल छात्रा के यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पीजी, कोचिंग संस्थान और छात्रा के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Demolition religious site peace march held in Barmer 25 June 26 Vikalp Times

धर्मस्थल तोड़े जाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, बाड़मेर में निकला शांति मार्च

बाड़मेर में सर्वधर्म एकता की मिसाल: धर्मस्थल कार्रवाई के विरोध में हिंदू-मुस्लिम साथ उतरे सड़कों …

Lok Sabha Speaker Om Birla will inaugurate the newly constructed Prosecution Building on Thursday in sawai madhopur Vikalp Times

कल सवाई माधोपुर में होगा बड़ा कार्यक्रम, कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद… आखिर क्या है खास?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित अभियोजन भवन का …

Three farmers suddenly climbed a water tank in kota Vikalp Times

अचानक टंकी पर चढ़ गए 3 किसान, घंटों तक नहीं उतरे… आखिर मामला क्या है?”

कोटा: Kota शहर के रेलवे कॉलोनी (Railway Colony) थाना क्षेत्र स्थित काला तालाब इलाके में …

Speeding car Deeg Bharatpur Accident News 24 June 26 Vikalp Times

डीग में बेकाबू कार का कहर: श्रद्धालुओं समेत 10 को रौंदा, 5 KM तक भागता रहा ड्राइवर

भरतपुर/डीग: राजस्थान (Rajasthan) के डीग (Deeg) जिले में बुधवार सुबह एक बेकाबू कार ने सड़क …

Siya Goyal Ketan Agarwal Lohagarh Fort Pune News Update 24 June 26 Vikalp Times

सिया ने ही दिया था मंगेतर केतन को धक्का : 6 महीने में प्रेमी चेतन को किए 2004 कॉल से खुलासा

पुणे: पुणे (Pune) के युवा व्यापारी केतन अग्रवाल (Ketan Agrawal) की संदिग्ध मौ*त के मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !