
12 गोल्ड समेत कई पदक अपने नाम:
दिव्यांशी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल चैंपियनशिप (National Championship) में वह अब तक 12 गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत चुकी हैं। वुशु के अलावा बॉक्सिंग (Boxing) में भी उन्होंने दो नेशनल सिल्वर मेडल (Silver Medal) हासिल किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज (Bronze Medal) और चीन में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान (Japan) में होना है। इसके लिए दिव्यांशी कड़ी तैयारी में जुटी हैं।
रोजाना 8 घंटे करती हैं अभ्यास:
दिव्यांशी रोजाना करीब 8 घंटे अभ्यास करती हैं। सुबह और शाम चार-चार घंटे ग्राउंड पर ट्रेनिंग के दौरान वह अपनी तकनीक, फिटनेस और वजन पर विशेष ध्यान देती हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय कोच अशोक कुमार गौतम को देती हैं।
दिव्यांशी के मुताबिक प्रतियोगिता के दौरान फिटनेस और चोट से बचाव सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास के साथ अपने वजन और फिटनेस (Fitness) को भी लगातार मेंटेन कर रही हैं।
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का लक्ष्य:
दिव्यांशी ने बताया कि चयन के बाद उनके माता-पिता ने उनसे कहा कि सिल्वर और ब्रॉन्ज कई खिलाड़ी जीतते हैं, लेकिन देश के लिए गोल्ड जीतना ही असली पहचान है। यही बात उनके लक्ष्य की प्रेरणा बनी है।
अब दिव्यांशी की नजर जापान में होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगा लहराने पर है। उन्होंने देशवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को वुशु और अन्य खेलों में आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया