Sunday , 15 November 2026
Breaking News

प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान : सीईओ गौरव बुडानिया को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

सवाई माधोपुर: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (Swachh Bharat Mission-Grameen) के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस गौरव बुडानिया (Sawai Madhopur Zila Parishad CEO IAS Gaurav Budania) को प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान (Plastic Waste-Free Campaign) में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Panchayati Raj Minister Madan Dilawar) ने उन्हें राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मान प्रदान किया।

 

Plastic Waste-Free Campaign Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania Receives State-Level Honor Vikalp Times

 

Sawai Madhopur जिले में 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान” चलाया गया था। सीईओ गौरव बुडानिया (CEO Gaurav Budania) के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रभावी प्रबंधन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान के प्रभावी संचालन और उत्कृष्ट जागरूकता कार्यों के आधार पर सवाई माधोपुर जिले को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सीईओ गौरव बुडानिया (IAS Gaurav Budania) ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी स्वच्छता (Swachhta)और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) से जुड़े अभियानों को इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !