Saturday , 26 September 2026
Breaking News

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग (Driving) के दौरान पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सड़क हादसों में कमी लाने और ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic) को बेहतर बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) ने लेन अनुशासन को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब बिना इंडिकेटर दिए या अचानक लेन बदलने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन ई-चालान (E-Challan) काटा जाएगा।

 

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, नए नियम (Delhi-Mumbai ExpressWay New Rule)के लागू होने के बाद शुरुआती पांच दिनों में ही 500 से अधिक वाहनों के ई-चालान जारी किए जा चुके हैं। एनएचएआई (NHAI) का मानना है कि इस व्यवस्था से एक्सप्रेसवे (ExpressWay) पर होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी और चालक ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का अधिक गंभीरता से पालन करेंगे।

अचानक लेन बदलना बन रहा हादसों की बड़ी वजह:

एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाले अधिकांश गंभीर हादसों की प्रमुख वजह तेज रफ्तार (High Speed) में अचानक लेन बदलना है। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं। ऐसे में यदि कोई चालक बिना संकेत दिए अचानक लेन बदलता है तो पीछे से आ रहे वाहन को प्रतिक्रिया देने का समय नहीं मिल पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

अधिकारियों के अनुसार, भारी वाहन चालकों द्वारा अचानक लेन बदलने की घटनाएं भी कई हादसों का कारण बनी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लेन अनुशासन को सख्ती से लागू किया गया है।

एआई कैमरे करेंगे निगरानी:

नए नियमों के पालन के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) और एआई (AI) आधारित कैमरों (AI Camera) के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। पूरे एक्सप्रेसवे पर लगभग हर दो किलोमीटर की दूरी पर हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं, जो आगे और पीछे तक वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

यदि कोई वाहन चालक बिना इंडिकेटर लेन बदलता है, अचानक कट मारता है या लेन अनुशासन का उल्लंघन करता है, तो कैमरे उसकी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद सिस्टम स्वतः ई-चालान तैयार कर वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज देता है।

स्पीड लिमिट और लेन नियमों का पालन जरूरी

एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग लेनों के लिए गति सीमा भी निर्धारित की है। तेज गति से चलने वाले हल्के वाहन जैसे कारों के लिए दाईं ओर की लेन निर्धारित है, जबकि अन्य लेनों में निर्धारित गति सीमा के अनुसार वाहन चलाना अनिवार्य है। ओवरटेक करते समय भी इंडिकेटर देना और सुरक्षित तरीके से लेन बदलना जरूरी होगा।

इन नियमों का उल्लंघन भी पड़ेगा भारी

लेन बदलने के अलावा एआई कैमरे रॉन्ग साइड ड्राइविंग, निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेंगे। ऐसे मामलों में भी संबंधित वाहन का ई-चालान जारी किया जाएगा।

एनएचएआई ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएं और इंडिकेटर का सही उपयोग करें। इससे न केवल चालान से बचा जा सकेगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !