सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश मीणा पुत्र प्रभुलाल का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (Pradhan Mantri Awas Yojana (Gramin)) के तहत साकार हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पहले कच्चे मकान में रहने को मजबूर था और बारिश व खराब मौसम के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

कमलेश का आवास वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ। योजना के तहत उन्हें कुल 1.20 लाख रुपए की सहायता तीन किश्तों में सीधे बैंक खाते में मिली। पहली किश्त 15 हजार, दूसरी 45 हजार और अंतिम किश्त 60 हजार रुपए की रही। इसके अलावा आवास निर्माण के लिए मनरेगा के 85 मानव दिवस का भी लाभ मिला।
बामनवास में आयोजित विकसित भारत जन सेवा अभियान (Viksit Bharat Jan Seva Abhiyan) शिविर में कमलेश मीणा की पत्नी चंद्री देवी को नवनिर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। करीब 1.50 लाख रुपए की लागत से बने इस मकान में लाभार्थी परिवार ने स्वयं भी करीब 50 हजार रुपए खर्च किए।
पक्का मकान मिलने के बाद परिवार को अब बारिश और मौसम की परेशानियों से राहत मिली है। सुरक्षित आवास से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। कमलेश मीणा ने पक्का घर मिलने पर सरकार के प्रति आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया