Friday , 25 September 2026
Breaking News

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) जॉब के नाम पर साइबर ठ_गी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी WhatsApp के जरिए लोगों को घर बैठे नौकरी (Job) का झां_सा देते थे और इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस व GST के नाम पर रकम वसूलकर संपर्क बंद कर देते थे। पुलिस (Police) ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में थानाधिकारी सुशीला मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मीनापाड़ा निवासी अरविंद मीना उर्फ पिंकेश (20) को पकड़ा। उसके मोबाइल की जांच में 3 WhatsApp ऐप मिले। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 7 से 26 दिन के राइटिंग प्रोजेक्ट (Writing Project) के बदले 25 हजार से 50 हजार रुपए तक कमाई का झां_सा देकर लोगों को मैसेज भेजता था।

रजिस्ट्रेशन और GST के नाम पर ठगी:

आरोपी पहले नौकरी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फं_साते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस और GST के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा करवाते और पैसे मिलने के बाद पीड़ितों से संपर्क बंद कर देते थे।

पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर समन्वय पोर्टल पर मोबाइल नंबर की जांच की तो 18 सितंबर की एक शिकायत सामने आई। शिकायतकर्ता ने करीब 5 हजार रुपए हेम सिंह मीना के Google Pay स्कैनर और करीब 3 हजार रुपए सौरभ कुमार मीना के PhonePe स्कैनर में जमा कराने की जानकारी दी।

जांच के बाद पुलिस ने अरविंद मीना उर्फ पिंकेश के साथ हेम सिंह मीना उर्फ मोनू (19) और सौरभ कुमार मीना (19) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के मोबाइल जब्त कर WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट और बैंक संबंधी जानकारी को जांच में शामिल किया है।

इन साइबर ठ_गों को किया गिरफ्तार:

1. अरविन्द मीना (20) उर्फ पिंकेश पुत्र मुकेश मीना निवासी मीनापाड़ा, सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर।

2. हेम सिंह मीना (19) उर्फ मोनू पुत्र मुकेश कुमार मीना, निवासी कड़ी झोंपड़ी, हाल मीनापाड़ा, सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर।

3. सौरभ कुमार मीना (19) पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी मीनापाड़ा, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

Father Manvendra Ankodia video was made under BJP pressure Khandar Sawai Madhopur Vikalp Times

मानवेंद्र आंकोदिया के वीडियो पर पिता का आरोप, ‘भाजपा के दबाव में बनवाया गया’

सवाई माधोपुर: खंडार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन …

Foundation stone laid for new school building at Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur Seva UK performs groundbreaking ceremony

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में नए स्कूल भवन की नींव, सेवा यूके ने किया भूमि पूजन

सवाई माधोपुर: सेवा यूके (Sewa UK) इंटरनेशनल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को ग्रामीण महिला …

Trading loan Family Ajmer Police Rajasthan News

एक फोन कॉल… “अलविदा, अब बात नहीं होगी”, फिर परिवार के 3 लोगों की मौ_त

अजमेर: Ajmer के गढ़ी मालियान इलाके में शनिवार देर रात एक फर्नीचर व्यवसायी (Furniture businessperson) …

SP Jyeshtha Maitrei to be the guest at the teachers' conference in Sawai Madhopur Vikalp Times

शिक्षक सम्मेलन में SP ज्येष्ठा मैत्रेयी होंगी अतिथि, शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, (Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers’ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !