सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ_त का मामला सामने आया है। मृ_तक की पहचान धमूण गांव निवासी गोलू सैनी के रूप में हुई है। गोलू होटल (Hotel) की किचन (Kitchen) में काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही वहां काम पर लगा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद होटल प्रबंधन ने श_व को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। मौ_त की सूचना मिलते ही गोलू के परिजन और ग्रामीण अस्पताल तथा होटल के बाहर पहुंच गए। मौ_त की परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की।
होटल के गेट पर श_व रखकर प्रदर्शन:
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन श_व को एंबुलेंस में लेकर होटल के गेट पर पहुंच गए। यहां ग्रामीणों और परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि गोलू अविवाहित था और परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। परिजनों ने उसकी मौ_त की पूरी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस (Sawai Madhopur Police) का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। पुलिस (Rajasthan Police) और प्रशासन की ओर से परिजनों तथा होटल प्रबंधन से बातचीत कर समझाइश का दौर शुरू किया गया।
10 लाख रुपए मुआवजे की मांग, साढ़े 6 लाख पर सहमति:
परिजनों और ग्रामीणों की ओर से परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग रखी गई थी। करीब तीन घंटे तक बातचीत और समझाइश के बाद होटल प्रबंधन और परिजनों के बीच साढ़े 6 लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी।
सहमति बनने के बाद परिजन श_व को लेकर वहां से रवाना हो गए। वहीं, परिजनों ने गोलू की मौ_त की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी रखी है। मामले में मौ_त के वास्तविक कारण और अन्य परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया