Saturday , 26 September 2026
Breaking News

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे आग (Fire) लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन अपने मरीजों को लेकर वार्डों से बाहर निकल आए। कुछ मरीजों को परिजन खुद ही सुरक्षित स्थान पर लेकर गए। गंभीर मरीजों को भी अस्पताल परिसर के बाहर खुले में रात गुजारनी पड़ी। मामला चंदवाजी इलाके का है।

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

 

पुलिस के अनुसार, निम्स हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज (NIMS Hospital and Medical College, Jaipur) के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग के कारण ओटी और एमआईसीयू एरिया में धुआं भर गया। धुआं फैलने के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को आग लगने की जानकारी हुई, जिसके बाद अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

वार्डों से मरीजों को बाहर निकाला:

आग का पता चलते ही पुलिस (Jaipur Police) और अस्पताल प्रबंधन की टीम ने मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान कई परिजन अपने मरीजों को लेकर खुद ही बाहर निकल आए। गंभीर हालत वाले मरीजों को भी सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल से बाहर खुले स्थान पर ले जाया गया।

अस्पताल में अचानक हुई इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरीजों के परिजन अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर परेशान नजर आए। अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी भी मरीजों को बाहर निकालने और स्थिति संभालने में जुटे रहे।

आग बुझाने में हुई परेशानी:

बताया गया कि आग लगने के बाद अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी भी इधर-उधर भागते नजर आए। आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण समय पर राहत नहीं मिल सकी। धुआं बढ़ने से ओटी और एमआईसीयू क्षेत्र में मौजूद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालात को देखते हुए मरीजों को अस्पताल से बाहर खुले में रखा गया। गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को भी रात खुले में गुजारनी पड़ी। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और आग से निपटने के इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका:

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के हालात तथा अस्पताल में मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी जुटा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

Face becomes a source of income! Renting out one's face for AI is fetching lakhs Vikalp Times

चेहरा बना कमाई का जरिया! AI के लिए फेस किराये पर देकर मिल रहे लाखों

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कमाई के नए तरीके …

Father Manvendra Ankodia video was made under BJP pressure Khandar Sawai Madhopur Vikalp Times

मानवेंद्र आंकोदिया के वीडियो पर पिता का आरोप, ‘भाजपा के दबाव में बनवाया गया’

सवाई माधोपुर: खंडार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन …

Trading loan Family Ajmer Police Rajasthan News

एक फोन कॉल… “अलविदा, अब बात नहीं होगी”, फिर परिवार के 3 लोगों की मौ_त

अजमेर: Ajmer के गढ़ी मालियान इलाके में शनिवार देर रात एक फर्नीचर व्यवसायी (Furniture businessperson) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !