
पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा तथा आरपीएस उप पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की।
फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर की ठगी:
परिवादी हरिओम जाट निवासी गोठड़ा, खंडार (Khandar), जिला सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसके खाते में रुपए क्रेडिट होने का फ_र्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर अज्ञात ठ_गों ने उसे झां_से में लिया और कुल 53 हजार 800 रुपए की राशि ठ_ग ली।
शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस ने संदिग्ध खातों में गई राशि को होल्ड करवाकर परिवादी के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) खाते में 53 हजार 800 रुपए वापस रिफंड करवाए।
साइबर थाना टीम की कार्रवाई:
इस कार्रवाई में साइबर थाना सवाई माधोपुर के सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी और कांस्टेबल महेश की भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि खाते में रुपए क्रेडिट होने का कोई मैसेज आने पर पहले बैंक बैलेंस चेक करें। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया