Monday , 21 September 2026
Breaking News

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर: Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur. (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर से वार्ड नंबर 56 की पार्षद मेवा चौधरी (Meva Chaudhary) और कांग्रेस (Congress) की ओर से वार्ड नंबर 6 के पार्षद शैलेंद्र चौधरी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभापति पद के लिए पर्चा दाखिल किया था।

 

 

सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) नगर परिषद (Nagar Parishad) में कुल 60 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा के 33, कांग्रेस के 18 और निर्दलीय 9 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सभापति पद के चुनाव में जनता सीधे मतदान नहीं करती, बल्कि निर्वाचित पार्षद मतदान कर सभापति का चुनाव करते हैं। 60 सदस्यीय परिषद में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान:

सभापति पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान से पहले भाजपा के पार्षदों को निर्वाचन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद पार्षद मतदान केंद्र पहुंचने लगे।

भाजपा की सभापति प्रत्याशी मेवा चौधरी ने सुबह 10:07 बजे मतदान किया। इसके बाद भाजपा के अन्य पार्षदों ने कतार में लगकर अपने मत का प्रयोग किया। भाजपा की ओर से पहला वोट पार्षद महेश कलोशिया ने डाला।

मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी:

मतदान के दौरान नगर परिषद परिसर के बाहर भाजपा समर्थकों की भीड़ भी जुटी हुई है। चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्र के आसपास पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्षदों के मतदान की प्रक्रिया जारी है।

मतदान के बाद होगी मतगणना:

सभापति पद के लिए मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। सवाई माधोपुर नगर परिषद (Sawai Madhopur Nagar Parishad) में सभापति पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित है।

वहीं, नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होगा। सभापति चुनाव के लिए आज होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले परिणाम पर राजनीतिक दलों, पार्षदों और समर्थकों की नजर बनी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

Countdown to Panchayat elections begins Reservation lottery on September 23-24 Vikalp Times

पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू! 23-24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी

जयपुर: पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनावों (Panchayati Raj Election 2026) को लेकर राज्य …

20 nominations received for the post of Chairperson across the district's 6 urban local bodies Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर में सभापति पद की सियासी जंग शुरू! 6 निकायों में 20 नामांकन

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav-2026) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

Assitant Engineer Govind Prasad ACB Weir Bharatpur silver cash Rajasthan Vikalp Times

30 हजार की रि_श्वत ने खोला बड़ा राज! इंजीनियर के घर से 20 किलो चांदी और 43.38 लाख कैश बरामद

भरतपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से रि_श्वत लेते पकड़े गए पंचायत समिति (Panchayat …

Who has their eye on the Jaipur Mayor's seat A contest between Sunil Kothari and Puneet Karnawat Vikalp Times

जयपुर मेयर की कुर्सी पर किसकी नजर? सुनील कोठारी-पुनीत कर्नावट के बीच मुकाबला

जयपुर: जयपुर नगर निगम (Jaipur Nagar Nigam) में भाजपा (BJP) को बहुमत मिलने के बाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !