Monday , 21 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के चुनाव में भाजपा (BJP) की मेवा चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 43 वोट, जबकि कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी शैलेंद्र चौधरी को 15 वोट मिले। कुल 60 पार्षदों में से 58 ने मतदान किया, जबकि 2 पार्षदों ने मतदान नहीं किया। परिणाम घोषित होते ही मेवा चौधरी के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

 

सभापति पद के लिए भाजपा की वार्ड 56 की पार्षद मेवा चौधरी और कांग्रेस के वार्ड 6 के पार्षद शैलेंद्र चौधरी आमने-सामने थे। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतदान से पहले भाजपा पार्षदों को निर्वाचन की शपथ दिलाई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्र पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा।

जिले की अन्य निकायों में ये रहे परिणाम:

गंगापुर सिटी (Gangapur City): कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 वोट लेकर सभापति निर्वाचित हुए। भाजपा के विजय कुमार गुप्ता को 23 वोट मिले। जीत का अंतर 14 वोट रहा।

बामनवास (Bamanwas): कांग्रेस की रेखा मीणा 12 वोट लेकर अध्यक्ष बनीं। भाजपा की संतरा मीणा को 8 वोट मिले। रेखा मीणा ने 4 वोट से जीत दर्ज की।

वजीरपुर (Wazirpur): भाजपा की जगनी देवी 13 वोट लेकर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। कांग्रेस की दुलारी देवी को 12 वोट मिले। जीत का अंतर महज 1 वोट रहा।

बौंली (Bonli): भाजपा के रतनलाल गुर्जर ने 13 वोट लेकर अध्यक्ष पद जीता। कांग्रेस के उम्मेद को 12 वोट मिले।

खंडार (Khandar): भाजपा के राजेश कुमार 13 वोट लेकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस के हंसराज बैरवा को 11 वोट मिले। जीत का अंतर 2 वोट रहा।

इस तरह जिले की 6 निकायों में हुए अध्यक्ष/सभापति चुनाव में भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 2 निकायों में जीत दर्ज की। सभी निकायों में प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं और निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) नगर परिषद में उपसभापति पद का चुनाव 22 सितंबर को होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

Countdown to Panchayat elections begins Reservation lottery on September 23-24 Vikalp Times

पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू! 23-24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी

जयपुर: पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनावों (Panchayati Raj Election 2026) को लेकर राज्य …

20 nominations received for the post of Chairperson across the district's 6 urban local bodies Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर में सभापति पद की सियासी जंग शुरू! 6 निकायों में 20 नामांकन

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav-2026) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !